सवाई माधोपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा! खाली ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 09, 2025, 06:21 AM|Updated: Sep 09, 2025, 06:21 AM

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर आज कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया. इंजन के आगे के चार पहिए डिरेल हुए, हालांकि उस समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा.