Karanvir Bohra Photos: वैसे तो टेलीवीजन की दुनिया में एक से बढ़कर एक हैंडसम और माचो एक्टर मौजूद हैं पर जब बात करणवीर बोहरा की आती है तो लाखों लड़कियों के दिल धड़क उठते हैं. गलती से अगर करणवीर बोहरा अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर कर दें तो उन पर लाइक्स-व्यूज की बाढ़ आ जाती है.
1/8
गुड लुक्स से लेकर एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले करणवीर बोहरा को करोड़ों लोग पसंद करते हैं लेकिन वह राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं, इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं.
2/8
टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना चेहरा बन चुके करणवीर बोहरा को कौन नहीं जानता है. वह कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुके हैं. भले ही आज करणवीर बोहरा एक बड़े मुकाम पर हों लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है.
3/8
यहां तक की खुद करणवीर बोहरा के फैंस नहीं जानते होंगे कि उनका असली नाम मनोज बोहरा है और वह मारवाड़ी फिल्मी परिवार से हैं. जी हां, करणवीर बोहरा का जन्म फिल्मी बैकग्राउंड वाली फैमिली में हुआ था. इनके पिता महेंद्र बोहरा एक फिल्म मेकर हैं. करणवीर बोहरा के दादा रामकुमार बोहरा भी एक्टर और प्रोड्यूसर थे.
4/8
करणवीर बोहरा ने साल 1990 में आई फिल्म ‘तेजा’ में बाल कलाकार के तौर पर एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था. इसके बाद वह ‘जस्ट मोहब्बतें’ नामक शो के माध्यम से टीवी की दुनिया में एंट्री की. इससे उन्हें खास पहचान नहीं ली.
5/8
इसके बाद करणवीर बोहरा 'शरारत' सीरियल में नजर आए और इसने उन्हें काफी शोहरत दिलाई. इसमें निभाए गए रोल ने लोगों के दिलों में उनके लिए तगड़ी जगह बना दी. टीवी की दुनिया में करणवीर बोहरा तगड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.
6/8
इसके बाद करणवीर बोहरा ने ‘कसौटी जिंदगी के’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?', ‘नागिन 2’, ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल्स में काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके अलावा करणवीर रियलिटी शो ‘नच बलिए 4’, ‘झलक दिखला जा 6’ के साथ-साथ ‘बिग बॉस 12’ में भी नजर आ चुके हैं.
7/8
करणवीर बोहरा भले ही आज शानदार जिंदगी जी रहे हैं लेकिन वह कर्ज की मार भी झेल चुके हैं. तमाम प्रोजेक्ट्स के बावजूद, वे कर्ज में फंस गए. शो ‘लॉकअप’ में उन्होंने इसकी सच्चाई बताई और बताया कैसे उन्होंने कर्ज चुकाया? वह कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारे.
8/8
करणवीर की शादी तीजे सिद्धू से हुई है, जो कि मॉडल और वीजे हैं. उनके तीन बच्चे हैं. वह अक्सर अपने बच्चों के साथ रील्स बनाते नजर आते हैं. परिवार का फिल्मी कनेक्शन होने के बावजूद वह टीवी में ज्यादा सफल हुए.