लोगों की तगड़ी से तगड़ी समस्या की काट हैं राजस्थान के ये हनुमान मंदिर, बजरंगबली तुरंत करते हैं निवारण!

Edited bySandhya Yadav
Published: Dec 23, 2025, 11:26 AM|Updated: Dec 23, 2025, 11:26 AM

Rajasthan Famous Hanuman Temples: घूमने के लिहाज से राजस्थान एक बेहद ही खूबसूरत जगह है लेकिन भक्ति और आस्था के तौर पर देखा जाए तो यहां पर साल भर हर जिले में ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. वहीं, बात जब संकट मोचक हनुमान जी की आती है तो नौकरी से लेकर सेहत तक, भूत-प्रेत समेत तमाम समस्याओं से लेकर अन्य मुसीबतों को खत्म करने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से लोग यहां के हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं.