Jaipur News: राजस्थान में जयपुर के कालाडेरा क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया. रेनवाल रोड पर हुए इस हादसे में एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. दो बेटों की मौत के बाद सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया.
1/6
Funeral of two sons along with father
Jaipur News: जिले के कालाडेरा क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया. रेनवाल रोड पर हुए इस हादसे में एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. दो बेटों की मौत के बाद सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया.
2/6
Funeral of two sons along with father
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रामेश्वरलाल और लालचंद कुमावत बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर घर पहुंचते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई.
3/6
Funeral of two sons along with father
जब हादसे की खबर पिता दुर्गालाल कुमावत तक पहुंची और उन्होंने अपने दोनों बेटों के शव देखे, तो यह दुख वह सहन नहीं कर पाए. सदमे में ही उनकी भी मौत हो गई. एक ही परिवार से पिता और दोनों बेटों की अर्थियां उठीं, तो पूरा गांव गमगीन हो गया.
4/6
Funeral of two sons along with father
गांव का माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. रिश्तेदारों, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार गांव में अपनी सादगी और व्यवहार के लिए जाना जाता था लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया.
5/6
Funeral of two sons along with father
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
6/6
Funeral of two sons along with father
गांव से एक ही समय पर पिता और दोनों बेटों की अंतिम यात्रा निकली. शवयात्रा में शामिल ग्रामीणों की आंखों से आंसू रुक नहीं पा रहे थे. पूरा गांव इस दुखद घटना का गवाह बना.