Rajasthan fog Update: राजस्थान में कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है. जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे की घनी चादर छाई रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. राजधानी जयपुर में बीते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं. बुधवार सुबह स्थिति यह रही कि सामने के मकान तक नजर नहीं आ रहे थे और विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई. इसके चलते कई फ्लाइट्स रद्द तो कई लेट हुई हैं.
1/8
Rajasthan fog Update
Rajasthan fog Update: जयपुर में कोहरे और शीतलहर का जबरदस्त असर देखने को मिला. सुबह से लेकर दोपहर तक धूप नहीं निकलने के कारण ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. लंबे समय तक धूप न निकलने से सर्दी का असर तेज बना रहा. हालांकि दोपहर बाद जब सूरज निकला और तेज धूप खिली, तब लोगों को कुछ राहत मिली और धीरे-धीरे दृश्यता में सुधार होना शुरू हुआ.
2/8
Rajasthan fog Update
राजस्थान में घने कोहरे का असर लगातार विमान सेवाओं पर देखने को मिल रहा है. कम दृश्यता का सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा. खासतौर पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, जहां एयरपोर्ट पर सुबह के समय शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई. कोहरे के कारण उड़ानों के संचालन में भी दिक्कतें सामने आईं. राजधानी स्थित जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा. एयरपोर्ट पर दृश्यता केवल 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि दोनों रनवे पर रनवे विजुअल रेंज 225 मीटर रही. कम दृश्यता के कारण हवाई संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
3/8
Rajasthan fog Update
कोहरे के कारण ATR श्रेणी के एयरक्राफ्ट्स का संचालन प्रभावित रहा. खराब दृश्यता की वजह से कई उड़ानों को रद्द या रोके जाने की स्थिति बनी. सुबह के समय कोहरे के चलते कई उड़ानें अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं. सुबह 6:25 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट 6E-7744 रवाना नहीं हो सकी.सुबह 6:55 बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7465 भी नहीं उड़ पाई. सुबह 6:40 बजे गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6E-748 भी रुकी रही. गुवाहाटी में भी कोहरे के चलते यह फ्लाइट जयपुर से रवाना नहीं हो सकी.
4/8
Rajasthan fog Update
घने कोहरे के चलते IndiGo की कई फ्लाइट्स देरी से संचालित की जा रही हैं. अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6E-7217 अब सुबह 8:10 के बजाय 10:20 बजे रवाना होगी. देहरादून की फ्लाइट 6E-7274 सुबह 8:25 के बजाय 10:25 बजे रवाना होगी.
5/8
Rajasthan fog Update
जैसलमेर की फ्लाइट 6E-7675 सुबह 9:20 के बजाय 10:20 बजे उड़ान भरेगी. इंदौर की फ्लाइट 6E-7154 सुबह 11:45 के बजाय दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी. लखनऊ की फ्लाइट 6E-7482 अब दोपहर 12:30 के बजाय 1:35 बजे उड़ान भरेगी.
6/8
Rajasthan fog Update
ठिठुरती ठंड के बीच SpiceJet एयरलाइन की एक फ्लाइट ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-57 को जयपुर से कल सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होना था. बाद में इसे रात 8:10 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया, लेकिन इसके बावजूद यह फ्लाइट रात में भी रवाना नहीं हो सकी.
7/8
Rajasthan fog Update
इस कारण यात्री दिनभर और रातभर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर परेशान होते रहे. अंततः यह फ्लाइट आज सुबह 7:30 बजे दुबई के लिए रवाना हुई. फ्लाइट करीब 22 घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भर सकी.
8/8
Rajasthan fog Update
लगातार घने कोहरे के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम साफ होने तक उड़ानों के संचालन पर असर बने रहने की आशंका जताई जा रही है.