72 साल का दूल्हा, 27 साल की दुल्हन, जोधपुर में विदेशी जोड़े ने लिए हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे!

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 19, 2025, 11:13 AM|Updated: Sep 19, 2025, 11:13 AM

Ukraine couple India wedding: राजस्थान के जोधपुर में यूक्रेन से आए 72 वर्षीय दूल्हे स्टानिस्लाव और 27 वर्षीय दुल्हन अनहेलीना ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. दोनों पिछले 3-4 साल से लिव-इन में थे, लेकिन भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर पारंपरिक विवाह करने का फैसला किया. दूल्हा राजसी वेशभूषा में घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर आया, वरमाला और फिर मंत्रोच्चार के बीच फेरे हुए. सिंदूर और मंगलसूत्र की रस्म भी निभाई गई.