Rajasthan International Film Festival 2026: राजस्थान पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य, संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग द्वारा एवं स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मिल कर राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक मिराज सिनेमा, ब्लूसिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड एवं भव्य क्लोज़िंग सेरेमनी और RIFF अवॉर्ड नाइट 2026, 4 फरवरी 2026 को जयपोल, मेहरानगढ़ फोर्ट जोधपुर में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सहयोग से जोधपुर, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा.
1/7
Rajasthan International Film Festival 2026
12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - रिफ 2026 की अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें 12 फिल्मों को आधिकारिक रूप से RIFF प्रतियोगिता अनुभाग में चुना गया है, जिनमें 3 फीचर फिल्में और 9 नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं. इस तरह कुल 78 फिल्मों का आधिकारिक रूप से RIFF प्रतियोगिता अनुभाग में आधिकारिक चयन हुआ है.
2/7
Rajasthan International Film Festival 2026
इस वर्ष RIFF 2026 का थीम है सिनेमास्थान आपका लेंस, हमारा राजस्थान. यह आयोजन राजस्थान में सिनेमा को प्रोत्साहित करने में रिफ की सफल यात्रा के एक दशक को भी चिह्नित करेगा.
3/7
Rajasthan International Film Festival 2026
रिफ 2026 में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और वेनेज़ुला जैसे देशों के फिल्ममेकर्स के फिल्मों का प्रदर्शन के साथ साथ फिल्ममेकर्स मौजूद रहेंगे. इस वर्ष रिफ 2026 के लिए पोलैंड - पोलिश इंस्टिट्यूट को फोकस कंट्री बनाया गया है जिसके एम्बेसी ऑफिशल्स ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी मैं मौजूद रहेंगे.
रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं RIFF के फ़ाउंडर, सीईओ एवं फेस्टिवल डायरेक्टर श्री सोमेंद्र हर्ष ने कहा,' इस वर्ष RIFF के 12वें संस्करण के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग , राजस्थान सरकार का सहयोग प्राप्त हुआ है एवं मिराज सिनेमाज़ ने वेन्यू और मल्टीप्लेक्स पार्टनर के रूप में सहभागिता की है. 12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन समारोह 31 जनवरी 2026 को मिराज सिनेमाज़, ब्लू सिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर में आयोजित होगा.
7/7
Rajasthan International Film Festival 2026
इसके बाद फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फ़ोरम, टॉक शो, वर्कशॉप, एग्ज़िबिशन, व्यूइंग रूम - ब्लैक बॉक्स इन रिफ फिल्म मार्केट और कई अन्य कार्यक्रम 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. RIFF की भव्य क्लोज़िंग सेरेमनी और रिफ अवॉर्ड नाइट-2026, 4 फरवरी 2026 को जयपोल, मेहरानगढ़ फोर्ट, जोधपुर में आयोजित होगी.'