Banswara Gold Mine: बांसवाड़ा में सोने का खजाना, अब डीप सर्वे की तैयारी

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 26, 2025, 09:05 AM|Updated: Oct 26, 2025, 09:05 AM

Gold Mine in Banswara: बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र के कांकरियापाड़ा ब्लॉक में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की जांच में सोने और अन्य खनिजों के भंडार होने के संकेत मिले हैं. इस ब्लॉक में सोने के साथ-साथ कॉपर, निकल, तांबा और कोबाल्ट जैसे खनिजों की मौजूदगी की पुष्टि के लिए सरकार ने जी-2 (डीप सर्वे) स्तर की जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है.