राजस्थान में चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव भी हुए आपे से बाहर, जानें शहर में आज क्या रेट बिकेगा गोल्ड-सिल्वर?

Edited byAnsh Raj
Published: Jan 27, 2026, 05:11 AM|Updated: Jan 27, 2026, 05:11 AM

Jaipur Gold Silver Rate, 27 January 2026: राजस्थान में आज सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला है. बैंक बाजार (BankBazaar) वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को राज्य के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह तेजी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल, वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग से प्रेरित है.