Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana: राजस्थान में 2011 से शुरू हुई मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना अब 'निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना' के साथ 1829 दवाएं, सर्जिकल्स और सूचर्स कवर करती है. कैंसर, हृदय, गुर्दा व डायबिटिक मरीजों को भी अब जरूरी दवाएं निःशुल्क मिल रही हैं.
1/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
राजस्थान सरकार ने आमजन को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया. साल 2011-12 के बजट में 'मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना' की घोषणा की गई. यह योजना 2 अक्टूबर 2011 से पूरे प्रदेश में लागू हुई.
2/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए 4 मई 2011 को राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम (आरएमएससीएल) का गठन किया गया. निगम के माध्यम से दवाओं की खरीद, वितरण और आपूर्ति की व्यवस्था की गई ताकि हर जरूरतमंद तक दवाएं समय पर पहुंच सकें.
3/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
2019-20 के बजट में इस योजना को और विस्तारित किया गया. उस समय कैंसर, हृदय, गुर्दा और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 105 नई दवाएं और 34 सर्जिकल आइटम्स को सूची में जोड़ा गया. इसका उद्देश्य गंभीर रोगियों को महंगी दवाओं के खर्च से राहत दिलाना था.
4/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
इसके बाद 2022-23 में एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई. इसके अंतर्गत 'मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना' शुरू की गई. इस योजना में आवश्यक दवाओं की सूची को बढ़ाकर 635 दवाएं, 255 सर्जिकल्स और 78 सूचर्स को शामिल किया गया. आज इन दोनों योजनाओं को मिलाकर आवश्यक दवा सूची में कुल 1829 दवाएं, सर्जिकल्स और सूचर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यह राजस्थान के आमजन के लिए एक ऐतिहासिक कदम है.
5/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
राज्य सरकार ने डायबिटिक मरीजों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा है. मधुमेह आज के समय में सबसे बड़ी जीवनशैली बीमारियों में से एक बन चुका है. ऐसे मरीजों को लगातार दवा की जरूरत होती है. इंसुलिन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली दवाएं काफी महंगी होती हैं.
6/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना और निरोगी राजस्थान योजना के तहत डायबिटिक मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें इलाज के लिए महंगी दवाएं खरीदने में आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ता.
7/7
Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana
राजस्थान सरकार की इन योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. चाहे कैंसर हो, हृदय रोग, गुर्दा संबंधी समस्या या मधुमेह – हर मरीज को निःशुल्क दवाओं की सुविधा मिल रही है. यह पहल न सिर्फ गरीबों के लिए राहत है, बल्कि प्रदेश को 'निरोगी राजस्थान' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.