Grand Mahaprasad Preparation: चित्तौड़गढ़ में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद वितरण की भव्य तैयारी चल रही है. चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सब्जी, पूड़ी और पकौड़ी शामिल होंगी.
1/7
Chittorgarh News
सूचना केंद्र के बाहर 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां दोपहर 1 बजे से पुरुषों के लिए और शाम 5 बजे नेहरू बाजार के त्रिनेत्र गणेश चौक पर महिलाओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू होगा. वितरण तब तक चलेगा, जब तक गणपति विसर्जन पूरा नहीं हो जाता.
2/7
Chittorgarh News
महिला काउंटर पर एटीबीएफ की महिलाएं सेवा देंगी. इस सेवा कार्य में 400 भामाशाहों का योगदान है, जो विभिन्न धर्मों से दान देकर भोजन व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं. समिति के संस्थापक सुनील ढिलीवाल ने बताया कि इसकी शुरुआत 2012 में 12 हजार लोगों के भोजन के साथ हुई थी, लेकिन कोविड-19 के कारण दो साल रुकावट आई. इस बार 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी तैयार की जा रही है.
3/7
Chittorgarh News
ढिलीवाल ने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि गणपति विसर्जन के दौरान भोजन की कमी देखकर उन्होंने यह सेवा शुरू करने का संकल्प लिया था. महाप्रसाद की तैयारी सिंधी धर्मशाला में हो रही है, जहां से इसे वितरण काउंटर तक पहुंचाया जाएगा.
4/7
Chittorgarh News
भोजन में 50 क्विंटल आटे से बनी पूड़ियां, 6.5 क्विंटल आलू की सब्जी, 2 क्विंटल दाना मैथी, 110 किलो पकौड़ी की सब्जी, 125 किलो सेव वाली सब्जी, 85 किलो मिर्ची-टमाटर की सब्जी, 60 किलो अचार और 85 किलो मिर्ची के गट्टे शामिल हैं. इसके लिए 55 टिन तेल और 15 क्विंटल लकड़ी का उपयोग हो रहा है. हलवाई राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में 140 हलवाइयों की टीम, 300 समिति कार्यकर्ता, एटीबीएफ की महिला टीम और 40 मजदूर मिलकर काम कर रहे हैं.
5/7
Chittorgarh News
11 भट्टियों और 40 वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के साथ भोजन तैयार किया जा रहा है. वितरण दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक चरणबद्ध तरीके से होगा, जिसमें सबसे पहले आलू की सब्जी और पूड़ी, फिर दाना मैथी और पकौड़ी की सब्जी, और अंत में सेव वाली सब्जी परोसी जाएगी. अचार और मिर्ची-टमाटर की सब्जी भी उपलब्ध होगी.
6/7
Chittorgarh News
खराब मौसम की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं, और बारिश होने पर समय में बदलाव संभव है.
7/7
Chittorgarh News
जल, बर्तन, टेंट और माइक की व्यवस्था निशुल्क की गई है, जबकि 8 वाटर कूलर और एक टैंकर से पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है.