AI से गोडावण को बचाने की कोशिश, 37.5°C पर सेके जाते है अंडे

Published: Sep 19, 2025, 10:05 AM|Updated: Sep 19, 2025, 10:05 AM

Godawan Bird:  गोडावण, राजस्थान का राज्य पक्षी और विश्व का सबसे भारी उड़ने वाला पक्षी, विलुप्ति के कगार पर है. IUCN की 'क्रिटिकली एंडेंजर्ड' सूची में शामिल इस प्रजाति की संख्या भारत में अब केवल 100-150 रह गई है. इसके संरक्षण के लिए भारत सरकार, राजस्थान वन विभाग और वन्यजीव संस्थान (WII) आधुनिक तकनीकों का सहारा ले रहे हैं.