Hanumangarh Weather Update: राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के मक्कासर सहित कई इलाकों में चार दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई मकान ढह गए, सड़कों पर घुटनों तक पानी और मोहल्लों में कीचड़ से आवाजाही ठप हो गई है. हाहाकार की स्थिति बनी हुई है.
1/7
Hanumangarh Weather Update
Hanumangarh Weather Update: पश्चिमी राजस्थान में बारिश आफत बनकर बरसी है. हनुमानगढ़ के मक्कासर सहित कई इलाकों में चार दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई मकान ढह गए, सड़कों पर घुटनों तक पानी और मोहल्लों में कीचड़ से आवाजाही ठप हो गई है.
2/7
Hanumangarh Weather Update
लगातार चार दिन की बरसात से हनुमानगढ़ शहर की नींव हिल गई है. जिला मुख्यालय से लेकर नोहर और टिब्बी तहसील तक जलभराव की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं.
3/7
Hanumangarh Weather Update
मक्कासर गांव में 60–70 परिवारों को घर खाली कर सरकारी भवनों में शरण लेनी पड़ी. स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय पानी तेज़ी से भरने से हालात और बिगड़ गए.
4/7
Hanumangarh Weather Update
आईटीआई बस्ती, खुंजा, सुरेशिया और डबली खुर्द में स्थिति गंभीर है. कई घरों की दीवारें गिरने की खबरें हैं जबकि बिजली आपूर्ति और पीने के पानी पर भी असर पड़ा है. शहर की पॉश कॉलोनियां भी पानी में डूबी हुई हैं. हालात का अंदाज़ा इसी से लग जाता है कि कलेक्टर और एसपी ऑफिस परिसर तक पानी भर गया.
5/7
Hanumangarh Weather Update
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने राहत व बचाव टीमें तैनात कर दी हैं. अस्थायी शिविर, सामुदायिक रसोई और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है. प्रभावित बस्तियों में पंप सेट लगाकर पानी निकासी का कार्य जारी है.
6/7
Hanumangarh Weather Update
वहीं, घग्गर नदी में पंजाब से आ रहा बरसाती पानी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, जिसके मद्देनज़र तटबंधों की निगरानी तेज़ कर दी गई है.
7/7
Hanumangarh Weather Update
मक्कासर गांव के निचले इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर रही. हालात ऐसे बने कि कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से प्रभावित परिवारों का सामान सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया.