Haunted Places of Rajasthan: वैसे तो राजस्थान में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें मौजूद है लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां पर लोगों को घूमने जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. जी हां, राजस्थान में तमाम ऐसे भूतिया गांव मौजूद हैं, जिनके बारे में पढ़कर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं. अगर राजस्थान में सबसे डरावने किलों के बारे में बात की जाए तो वह भानगढ़ का किला है और सबसे डरावना गांव कुलधरा गांव कहलाता है.
1/7
Kuldhara village story
Haunted Places of Rajasthan: कुलधरा गांव अपनी भूतिया कहानियां को लेकर लोगों के बीच खूब प्रचलित है. रात की तो बात छोड़ें यहां पर लोग दिन में जाने से कतराते हैं. कुलधरा गांव रेगिस्तान के बीचों-बीच कई किलोमीटर तक फैला हुआ है. यहां पर आपको केवल खंडहर दिखेंगे, जहां का सन्नाटा आपकी आत्मा तक को हिला सकता है. कहा जाता है कि लगभग 300 साल पहले (18वीं सदी में) पूरे गाँव के लोग अचानक एक ही रात में गांव छोड़कर चले गए और फिर कभी लौटकर नहीं आए.
2/7
Kuldhara village story
मान्यताओं और लोककथाओं के अनुसार, जैसलमेर का क्रूर दीवान सलिम सिंह कुलधरा गांव की एक सुंदर लड़की से जबरदस्ती विवाह करना चाहता था. डर और अपमान के कारण पूरे पालीवाल ब्राह्मण समाज ने गांव छोड़ दिया.
3/7
Kuldhara village story
गांव वालों ने जाते-जाते इस जगह को श्राप दिया कि यहां कोई भी बस नहीं पाएगा. हैरानी की बात है कि आज तक कई बार बसाने की कोशिश हुई, पर कोई सफल नहीं हुआ.
4/7
Kuldhara village story
कुलधरा को भारत के सबसे भूतिया स्थानों में गिना जाता है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने रात में असामान्य आवाजें जैसे चूड़ियों की खनक, महिलाओं की बातें और परछाइयों की अनुभूति की बात कही है.
5/7
Kuldhara village story
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भी यहां एक बोर्ड लगाया है, जिसमें सूर्यास्त के बाद गांव में रुकने की मनाही है. कहते हैं रात होते ही यहां अजीब-सा सन्नाटा और डरावना माहौल छा जाता है, इसलिए लोग अंधेरा होने से पहले ही लौट जाते हैं.
6/7
Kuldhara village story
कुलधरा में आज भी टूटे-फूटे घर, गलियां और मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लगता है जैसे लोग अचानक बिना तैयारी के गांव छोड़कर चले गए हों. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां अदृश्य परछाइयाँ देखी हैं और अचानक ठंडी हवाओं का एहसास हुआ है.
7/7
Kuldhara village story
कुछ इतिहासकारों का मानना हैं कि पानी की कमी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग यहाँ से पलायन कर गए, लेकिन लोककथाओं में इसे श्राप और भूतों से जोड़कर देखा जाता है. आज कुलधरा को “Haunted Village” के नाम से जाना जाता है और यह जैसलमेर आने वाले हर पर्यटक के लिए रहस्यमयी आकर्षण का केंद्र है.