अंग्रेजी बोलता है राजस्थान के इस पैलेस का भूत! रोंगटे खड़े कर देगी ब्रिज राज भवन की कहानी

Edited bySandhya YadavReported bySandhya Yadav
Published: Aug 25, 2025, 02:54 PM|Updated: Aug 25, 2025, 02:54 PM

Haunted Places Of Rajasthan: राजस्थान में चंबल नदी किनारे स्थित कोटा का ब्रिज राज भवन होटल दिखने में शाही हेरिटेज पैलेस है लेकिन 1857 के विद्रोह में मेजर चार्ल्स बर्टन और उनके बेटों की हत्या के बाद इसे ‘हॉन्टेड होटल’ माना जाता है. यहां कई बार रहस्यमयी आवाजें, अदृश्य साये और अजीब घटनाओं की बातें सामने आई हैं. कहा जाता है कि मेजर की आत्मा अब भी इस महल में मौजूद है, जो किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाती लेकिन अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर कराती है.