राजस्थान में यहां आज भी सुनाई देती हैं दर्दनाक सिसकियां, सफेद कपड़ों में दिखते हैं साये!

Edited bySandhya YadavReported bySandhya Yadav
Published: Aug 22, 2025, 02:20 PM|Updated: Aug 22, 2025, 02:20 PM

Haunted Places of Rajasthan: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर राजपूती शान से खड़ा हुआ था राणा कुंभ का महल. यह महल मेवाड़ की शौर्यगाथा का जीवंत प्रतीक था. दरबार में राजसी ठाठ-बाट और सैनिकों के कदमों की आवाज़ गूंजती थी लेकिन इतिहास ने इस महल के नाम के साथ एक दर्दनाक साया भी जोड़ दिया, जिसके बाद से लोग यहां शाम ढलने के बाद जाने से डरते हैं.