Dholpur News: राजस्थान में अलवर जिले में नदी तालाब, झरना, जलाशय, दरिया सब लबालब भर चुके हैं. बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. आसमानी आफत ने सबसे ज्यादा परेशानी में अन्नदाता किसान को खड़ा कर दिया है. खरीफ की सभी फसलें बर्बाद हो रही है
1/6
Dholpur news
Dholpur News: जिले में नदी तालाब, झरना, जलाशय, दरिया सब लबालब भर चुके हैं. बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. आसमानी आफत ने सबसे ज्यादा परेशानी में अन्नदाता किसान को खड़ा कर दिया है. खरीफ की सभी फसलें बर्बाद हो रही है. खेत खलियान सभी पानी से लबालब भर चुके हैं. बरसात ने सबसे ज्यादा परेशान अन्नदाता किसान को किया है. खरीफ की सभी फसले खेतों में जल भराव से चौपट हो गई है.
2/6
Dholpur news
किसान निरोती ने बताया बाजार, दलहन, तिलहन, ग्वार,ज्वार मक्का समेत सब्जी की फसलों की जून में बुबाई की थी. फसल बुवाई होने के बाद बरसात का दौर शुरू हो गया. ढाई महीने तक लगातार हुई बरसात से सभी फसल खेतों में बर्बाद हो गई. महंगे खाद बीज और कीटनाशक दबाए डालकर फसल की बुवाई की थी. लेकिन अन्नदाता के अरमानों पर आसमानी आपात ने पानी फेर दिया.
3/6
Dholpur news
किसानों ने बताया आजीविका का दूसरा साधन मवेशी पालन भी किसानों के हाथों से निकल गया है. खेतों में चार सड़ने के कगार पर पहुंच गया है. लाचारी और मजबूरी में मवेशी को भी बेचना पड़ेगा. अन्नदाता बुरी तरह से बर्बादी के मुहाने पर आ गया है. किसान प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. जिससे किसानों को राहत मिल सके. किसानों ने स्पष्ट बताया कि अगर सरकार ने मदद नहीं की तो शहरों के लिए पलायन करना पड़ेगा
4/6
Dholpur news
धौलपुर जिले में फसल बुवाई का 1.53 लाख हेक्टेयर एरिया है. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सरदार मल यादव ने बताया बरसात के सीजन में करीब 94000 हेक्टेयर बाजार फसल की बुवाई की जाती है. इसके अलावा ज्वार, ज्वार,दलहन, तिलहन की करीब 30000 हेक्टेयर बुबाई की जाती है. शेष बची जमीन में सब्जी एवं अन्य फसलें की जाती हैं. बारिश की वजह से अधिकांश फसलें बर्बाद हो रही है
5/6
Dholpur news
बरसात ने वैसे तो जिले में चारों तरफ फसल में नुकसान पहुंचाया है. लेकिन सबसे अधिक नुकसान बसेड़ी और सैपऊ उपखंड क्षेत्र में हुआ है. निकला इलाका होने की वजह से दोनों उपखंड डूब क्षेत्र में शामिल हो गए हैं. दोनों उपखंड क्षेत्र के किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है.
6/6
Dholpur news
बरसात ने वैसे तो जिले में चारों तरफ फसल में नुकसान पहुंचाया है. लेकिन सबसे अधिक नुकसान बसेड़ी और सैपऊ उपखंड क्षेत्र में हुआ है. निकला इलाका होने की वजह से दोनों उपखंड डूब क्षेत्र में शामिल हो गए हैं. दोनों उपखंड क्षेत्र के किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है.