Holi 2026 Remedies: होली 2026 पर 02 मार्च को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा के कारण होलिका दहन किया जाएगा. भद्रा काल सायं 05:55 से अर्धरात्रि उत्तर 05:32 तक रहेगा. शास्त्रोक्त भद्रा पुच्छ मुहूर्त रात्रि 01:25 से 02:37 बजे तक शुभ माना गया है. जयपुर के ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार होली की रात शनि दोष, ग्रह पीड़ा, रोग और विवाह में देरी दूर करने के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं.
1/6
Holi 2026 Remedies
Holi 2026 Remedies: होली का त्योहार नजदीक है. लोगों में इसके दहन को लेकर काफी कंफ्यूजन है. कोई दहन की तारीख 2 बता रहा तो कोई 3, वहीं, इसको लेकर राजस्थान से ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि 02 मार्च को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा होने के कारण इसी दिन होलिका दहन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सायं 05:55 बजे से अर्धरात्रि उत्तर 05:32 बजे तक भद्रा रहेगी. ऐसे में शास्त्रोक्त नियमों के अनुसार भद्रा पुच्छ काल में रात्रि 01:25 बजे से 02:37 बजे के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.
2/6
Holi 2026 Remedies
डॉ. पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव ही नहीं बल्कि जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने का भी विशेष अवसर है. यदि विवाह में विलंब हो रहा हो, कुंडली में ग्रह पीड़ा बाधा बन रही हो या बार-बार बीमारी और मानसिक तनाव परेशान कर रहा हो, तो होली के दिन किए गए कुछ खास उपाय सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं.
3/6
Holi 2026 Remedies
शनि दुष्प्रभाव से मुक्ति के उपाय: होली की संध्या पर काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाना लाभकारी माना गया है. मान्यता है कि इससे शनि ग्रह के दुष्प्रभाव कम होते हैं. ध्यान रहे कि रोटी घर के द्वार या अंदर न खिलाएं, बल्कि घर के बाहर ही कुत्ते को भोजन कराएं.
4/6
Holi 2026 Remedies
ग्रह दोष निवारण उपाय: होली की रात्रि में होलिका दहन के समय नवग्रह की लकड़ी और गोबर के उपले अग्नि में अर्पित करें. घर का प्रत्येक सदस्य दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता घी के साथ होलिका की परिक्रमा करते हुए अग्नि में समर्पित करे. इसे ग्रह दोष शांति के लिए शुभ माना जाता है.
5/6
Holi 2026 Remedies
रोग मुक्ति के उपाय: यदि परिवार में कोई सदस्य बीमारी से पीड़ित हो तो होली की रात विशेष मंत्र का जाप करना लाभकारी बताया गया है. मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नमो भगवते रुद्राय मतार्क मध्येसस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा.' इस मंत्र का श्रद्धा और एकाग्रता से जाप करने की सलाह दी गई है.
6/6
Holi 2026 Remedies
शीघ्र विवाह के लिए उपाय: विवाह में देरी होने पर होली के दिन सुबह एक साबुत पान के पत्ते पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद पीछे मुड़कर देखे बिना घर लौट आएं. यही प्रयोग अगले दिन भी दोहराएं. मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं.