Photos: जयपुर का सुभाष चौक बना चीख-पुकार का मंजर, दो की मौत, पांच घायल

Published: Sep 06, 2025, 10:55 AM|Updated: Sep 06, 2025, 10:55 AM

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर शहर के सुभाष चौक सर्किल पर रविवार देर शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. तीन मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा. मलबे के नीचे दबकर एक मासूम बच्चे और एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जर्जर अवस्था वाली बिल्डिंग को लेकर किशनपोल जोन उपायुक्त की ओर से दो बार नोटिस दिया गया.