Do You Know: कैसे देखें सांसद निधि का पूरा हिसाब, आपके MP ने पैसा कहां और कितना खर्च किया, जानिए आसान तरीका

Edited byAnsh Raj
Published: Jan 06, 2026, 09:45 AM|Updated: Jan 06, 2026, 09:45 AM

Do You Know: आजकल राजनीति में सांसद निधि (MPLADS) का मुद्दा काफी चर्चा में रहता है. कई बार आरोप लगते हैं कि सांसद अपने क्षेत्र की बजाय कहीं और पैसा लगा रहे हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आम नागरिक खुद ऑनलाइन चेक कर सकता है कि उसके इलाके के सांसद ने कितना पैसा खर्च किया, किस काम पर लगाया और काम पूरा हुआ या नहीं. यह सारी जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, और इसे देखना बहुत आसान है.