मानसून में सांपों का खौफ! इन आसान तरीकों से करें जहरीले और गैर जहरीले की पहचान

How To Identify Snakes in Monsoon: राजस्थान में बारिश के मौसम में सांपों की परेशानी देखने को मिलती है. जहां पर लोग डर के माहौल में बाहर निकलते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप सांप देखकर ही उसके जहरीले होने या न होने का पता लगा सकते हैं.

1/9

बारिश में सांप

बारिश में सांप1/9
अगर कभी आपके आस-पास कोई सांप दिखे, तो ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो जहरीला है या नहीं. बिना सांप को छेड़े, आप कुछ बाहरी लक्षण देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वह कितना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं कि किन-किन बातों पर ध्यान देकर आप जहरीले और बिना जहर वाले सांपों में फर्क कर सकते हैं.
2/9

सिर का आकार

सिर का आकार2/9
आपको बता दें कि जहरीले सांपों का सिर आमतौर पर चौड़ा या त्रिकोण जैसा होता है. जैसे रसेल वाइपर या पिट वाइपर. तो वहीं गैर जहरीले सांपों का सिर गोल या थोड़ा अंडाकार होता है, और वो देखने में ज्यादा सामान्य लगते हैं.