मानसून में सांपों का घरों में आना बैन! गांव के इन देसी नुस्खों से आप रहेंगे सुरक्षित

Rajasthan News: मानूसन के मौसम में सिर्फ बारिश की फुहारों ही नहीं बल्कि उनके साथ कई अनचाहे मेहमान भी साथ आते हैं. जोकि सांपों के रूप में बेहद ही खतरनाक होते हैं. लेकिन डरिए मत, आज हम आपको बारिश में सांपों से बचने के लिए देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

1/7

अनचाहे मेहमान

अनचाहे मेहमान1/7
मानूसन के समय में बारिश के साथ-साथ कई तरह के सांप भी आपको घरों में आ जाते हैं. ये समस्या पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जैसे इलाकों में तो और भी गंभीर हो जाती है. बारिश के चलते ये सांप अक्सर घरों में घुस आते हैं, जिससे जान का खतरा बना रहता है. हालांकि, गांवों में ऐसे कई देसी उपाय अपनाए जाते हैं जो बरसों से लोगों को इस खतरे से बचाते आए हैं.
2/7

गोबर और राख का परंपरागत तरीका

गोबर और राख का परंपरागत तरीका2/7
गांवों में लोग घर के बाहर गोबर का लेप लगाते हैं और आसपास राख फैलाते हैं. सांप इन सतहों पर चलना पसंद नहीं करते, इसलिए ये पास नहीं फटकते. साथ ही ये तरीका मक्खी-मच्छर और कीड़ों से भी राहत देता है.