Operation Sindoor Drone Show: जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रात्रि में 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया.
1/7
Drone Show
जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रात्रि में 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहरानगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत किए.
2/7
Drone Show
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले रात में 14 अगस्त को जोधपुर में इतिहास रचा गया. पहली बार ड्रोन के जरिए आसमान में ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया गया. मेहरानगढ़ किले से 550 ड्रोन एक साथ उड़ान भर रहे थे.
3/7
Drone Show
ड्रोन विमानों ने नक्शे दिखाए, जिनमें दिखाया गया था कि भारत ने पाकिस्तान पर कहां-कहां हमले किए. 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर आधारित इस ड्रोन शो में भारतीय सेना के अदम्य साहस को दर्शाया गया.
4/7
Drone Show
इसके साथ ही ड्रोन के ज़रिए 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत निर्मित हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर के ज़रिए जनता को 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी कहानी सुनाई गई. 550 ड्रोन से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अदम्य साहस को दिखाया गया.
5/7
Drone Show
राइजिंग राजस्थान सहित लड़ाकू विमान की आकाश में आकृतियां बनाई. जोधपुर ड्रोन शो में आसमान में तिरंगा देखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभिभूत हुए. सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी की ड्रोन द्वारा आकाश में आकृति बनाई. भारत का नक्शा आकाश में बनाया.
6/7
Drone Show
ऑपरेशन सिंदूर की झलक और अद्भुत नजारे को देखकर शहरवासी हो गए. शहर में जमकर आतिशबाजी हो रही है. दुश्मन ड्रोन की आकृति S400, ब्रह्मोस मिसाइल, पराक्रम अटूट राफेल जेट, हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025, राइजिंग राजस्थान की आकृति आकाश में दिखी.
7/7
Drone Show
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मानित कर रहे हैं. मेहरानगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह में 14 पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित कर रहे हैं.