Rajasthan High Alert: आधी रात पाकिस्तान में बमबारी के बाद से लेकर अभी तक राजस्थान में क्या-क्या हुआ? जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर समेत इन इलाकों में अलर्ट जारी...
Operation Sindoor Updates: "राजस्थान में अलर्ट जारी: जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई. पाकिस्तान में बमबारी के बाद एहतियातन उठाए गए कदम. स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.
Published: May 07, 2025, 08:41 AM IST | Updated: May 07, 2025, 08:50 AM IST
1/12
ऑपरेशन सिंदूर
1/12
भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने राजस्थान से उड़ान भरी और पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर बम गिराए गए. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि के लिए सेना की ओर से बयान का इंतजार करना होगा.
2/12
Operation Sindoor Impact on Rajasthan
2/12
राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह कदम पाकिस्तान में हुई बमबारी के बाद एहतियातन उठाए गए हैं. प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.