Jaipur Bird Festival 2025: कानोता केम्प में जयपुर बर्ड फेस्टिवल का हुआ आगाज, नौनिहालों ने देखा परिंदों का रंगीन संसार

Jaipur Bird Festival 2025: कानोता केम्प में जयपुर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. लोगों के बीच में इस फेस्टिवल का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.

1/7

वेटलैंडस और बर्ड्स कार्यशाला में हुआ मंथन

 1/7

Photograph:

बर्ड फेस्टिवल में आयोजित कार्यशाला में गुजरात के वन्यजीव विशेषज्ञ, लेखक व रिटायर्ड आईएएस रणजीत सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चीफ रवि सिंह, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के असद रहमानी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी, पूर्व डीजीपी अजित सिंह आदि ने राजस्थान में वेटलैंड्स और बर्ड्स की वर्तमान स्थितियों की जानकारी देते हुए संरक्षण की आवश्यकता प्रतिपादित की. वक्ताओं ने बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों के साथ जनजागरूकता गतिविधियों को जरूरी बताया और विलुप्ति के कगार पर जा रही पक्षी प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों की तारीफ की. कार्यशाला में डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के साहित्य का विमोचन भी किया गया.

2/7

स्पर्धाओं में दिखाया उत्साह

 2/7

Photograph:

फेस्टिवल के तहत सीनियर और जूनियर ग्रुप में पेटिंग व क्वीज स्पर्धा भी हुई. इसमें आसपास के विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. बच्चों ने कूची और रंग से पक्षियों के सुंदर संसार को ड्राईंग शीट पर उकेरा. वहीं क्वीज स्पर्धा में पक्षी और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए.