Jaipur Masala Chowk: इस समय बरसात अपने चरम पर है, और लोग चटपटे व्यंजनों की तलाश में ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां उन्हें अपने पसंदीदा स्वाद का खाना मिल सके. हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बता रहे हैं, जो जयपुर में मसाला चौक के नाम से जानी जाती है.
1/6
Jaipur Masala Chowk
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने हेरिटेज के साथ-साथ चटपटे खाने के लिए भी मशहूर है. चाहे बात हींग वाली कचौरी की हो या पेड़ के पत्ते पर परोसी जाने वाली कुल्फी की, जयपुर की गलियां अपने अनूठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं.
2/6
Jaipur Masala Chowk
घूमने आने वाले सैलानी इन गलियों में खाने का आनंद लेते हुए खूब मजा लेते हैं.हालांकि, कुछ लोग ऐसी जगह पसंद करते हैं, जहां एक ही स्थान पर देश के विभिन्न स्वाद एक साथ मिल सकें. जयपुर इन लोगों का भी स्वागत करता है, और इसके लिए मसाला चौक एकदम सही विकल्प है, जहां आप भारत के कोने-कोने का स्वाद एक साथ एंजॉय कर सकते हैं.
3/6
Jaipur Masala Chowk
यह जगह विश्व प्रसिद्ध अलबर्ट हॉल के पास स्थित है. भीड़-भाड़ के बावजूद यह स्थान शांत और आनंददायक बना रहता है.
4/6
Jaipur Masala Chowk
यहां गली-मोहल्लों की तरह चटपटे व्यंजन और उसी कीमत पर मिलते हैं, जो पेट, जीभ और जेब तीनों के लिए उपयुक्त है.
5/6
Jaipur Masala Chowk
मसाला चौक में प्रवेश के लिए हवा महल की ओर से आने पर अलबर्ट हॉल के पीछे 10 रुपये का टिकट लगता है, जो गेट पर सेकंडों में मिल जाता है. हवा महल से ई-रिक्शा से आसानी से पहुंचा जा सकता है, और अपनी कार से आने वालों के लिए मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है.
6/6
Jaipur Masala Chowk
टिकट के बाद अंदर प्रवेश करने पर खूबसूरत नजारा और चारों ओर व्यवस्थित दुकानें दिखाई देती हैं. यहाँ सेल्फ-सर्विस है, जहां आपको अपनी पसंद का खाना दुकान से लेना होता है. अंदर कूड़ेदान की व्यवस्था और गर्मी से राहत के लिए बेहतर इंतजाम भी किए गए हैं.