Jaipur News: लव मैरिज से नाखुश भाइयों ने उजाड़ा चचेरी बहन का सुहाग, बोले-रिश्तेदारी में बदनामी हो रही थी

Jaipur News: चचेरी बहन की लव मैरिज से नाखुश तीन भाइयों ने साजिश के तहत ऑनर किलिंग करते हुए अपनी चचेरी बहन का सुहाग उजाड़ दिया. ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी शहर छोड़ कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. पुलिस तीनों आरोपियों को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार करने के बाद जयपुर लेकर पहुंची, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. चचेरी बहन के इंटर कास्ट लव मैरिज करने के चलते आरोपियों के परिवार की समाज में बदनामी हो रही थी. साथ ही बदनामी के चलते परिवार में शादी के रिश्ते भी नहीं आ रहे थे, जिसके चलते रंजिशवश चचेरी बहन के पति की निर्मम हत्या की गई.
 

1/6

Honor Killing in Jaipur

Honor Killing in Jaipur1/6

Photograph:

जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में 21 जून को हटवाड़ा पुलिस चौकी के पास परसा वाली ढाणी में दिनदहाड़े गोविंद प्रजापत नामक युवक की लाठी डंडों से पीट और पत्थर से सिर कुचल कर निर्मम हत्या की गई. वारदात को लेकर मृतक की मां द्वारा FIR दर्ज कराई गई, जिसमें यह बताया गया कि मृतक ने 1 साल पहले पायल नामक युवती से इंटर कास्ट लव मैरिज की थी. पायल के पीहर पक्ष वाले इस लव मैरिज के खिलाफ थे और इसी के चलते पीहर पक्ष द्वारा लगातार मृतक से नोंकझोंक भी होती रहती थी.
2/6

Honor Killing in Jaipur

Honor Killing in Jaipur2/6

Photograph:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्पेशल टीम का गठन किया और तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया. ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी जयपुर शहर से फरार हो गए और शाहपुरा में एक एटीएम से पैसे निकालकर कपड़े खरीद वहां से रिंगस के लिए रवाना हो गए. इसके बाद आरोपियों ने खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी में दर्शन किए. इसके बाद आरोपी बस में बैठकर सांवरिया सेठ के लिए रवाना हुए और वहां दर्शन करने के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंचे.