Hadi Rani: देश में पहली बार किसी म्यूजियम मे AI निर्मित रियलिस्टिक फिल्म हाड़ी रानी, पर्यटकों को उनके वैक्स फिगर के साथ दिखाई जाएगी. पर्यटको को हाड़ी की रानी के जीवन के विलक्षण और वीरता भरे पलों की घटना को फिल्म के रूप मे देखना एक अद्भुत अनुभव देगा.
1/7
आठ मिनट की फिल्म, हाडी रानी के जीवंत होने का अहसास कराएगी.16वीं शताब्दी की महान वीरांगना हाड़ी रानी और आधुनिक युग की क्रांति AI का संगम जयपुर वैक्स म्यूजियम नाहरगढ़ फोर्ट पर देखने को मिलेगा.
2/7
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि आज लोगों की रूचि, उनका टेस्ट, उनके विचार बड़ी तेजी से बदल रहे हैं. रफ्तार का जमाना आ गया है, लोगों का पेशेंस लेवल तीस सैकेंड की रील मे सिमट कर रह गया है.
3/7
पर्यटकों के म्यूजियम टूर को रोचक बनाने के लिए स्टेच्यू और सेट्स के अलावा भी कुछ अलग हटकर धमाकेदार करना होगा और यही सोच कर हम लोगों ने AI तकनीक के साथ प्रयोग करने का निर्णय लिया.
4/7
महान वीरांगना परम वीर क्षत्राणी हाड़ी रानी कहानी बहुत ही प्रेरणादायक और साहस भरी है. सोलह साल की बाल उम्र में हाड़ी रानी ने औरंगजेब के खिलाफ युद्द के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए स्वयं का शीश काट लिया और अपना राष्ट्र धर्म निभाया.
5/7
यह कहानी आज भी इस धरती में गूंजती है. उनके बलिदान की अमर गाथा को जीवंत करने के लिए हाड़ी रानी पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई. जयपुर के ही VFX सीख रहे छात्र तन्मय शर्मा और आर्किटेक्ट भव्य भारद्वाज ने मिलकर आठ मिनट की फिल्म को इस अद्भुत तकनीक से कुछ ही हफ्तो मे बना डाला.
6/7
हूबहू वैक्स फिगर के शक्ल की हाडी रानी पर्दे पर जीवित हो गई. भव्यता भरे महल, विशाल सेना, रणभूमि, राजसी कास्टयूमस, कहानी से जुडे करैक्टर सब हमारी क्रियेटिव टीम की परिकल्पना और AI की तकनीकी सहयोग से जीवंत हो गए.
7/7
पर्यटक 15 अगस्त से इस वीरता भरी ह्रदयविदारक कथा को एक विशेष बीस सीटर थियेटर मे हाड़ी रानी के वैक्स फिगर के साथ जयपुर वैक्स म्यूज़ियम मे देख पाएंगे. अनूप ने बताया कि हमेशा से ही हमारा निर्णय रहा है कि जो भी म्यूज़ियम में स्टेच्यू लगे वो लोगों को प्रेरित करें, इसलिए हमारी तलाश इतिहास के पन्नों में खोए सचमुच के रियल लाइफ हीरोज की रहती है, जिसको देखकर आने वाली पीढ़ी इन्सपायर हो सकें.