महंगी हुई 'हाथी राजा' की सवारी, आमेर में अब इतने रूपए में मिलेगी एलिफेंट राइड

Published: Sep 24, 2025, 11:42 AM|Updated: Sep 24, 2025, 11:42 AM

Jaipur Elephant Ride: जयपुर के आमेर महल में हाथी सवारी फिर से शुरू हो गई है. अब इसका शुल्क ₹1500 से बढ़कर ₹2500 हो गया है. यह फैसला हाथी मालिकों को राहत देगा और पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पर्यटकों को आकर्षित करेगा.