Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के मुहाना में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बीच हुए ई-रिक्शा चालक मर्डर का खुलासा हो गया. पत्नी ही विलेन निकली है और दोस्तों संग मिलकर पति की हत्या करवाई थी.
1/6
muhana murder case
Jaipur News: राजस्थान में राजधानी जयपुर में मुहाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने जन्माष्टमी के दिन सुमेर नगर में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है. यहां ई–रिक्शा चालक मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या की गई थी.
2/6
muhana murder case
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी संतोष देवी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. ऋषि श्रीवास्तव मृतक की पत्नी के साथ मिल कर कई महीनों से हत्या की प्लानिंग कर रहा था.
3/6
muhana murder case
वारदात को अंजाम देने के लिए ऋषि ने अपने दोस्त मोहित को भी साथ लिया. दरअसल, मृतक शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट और शक करता था, इसी के चलते हत्या की साजिश रची गई.
4/6
muhana murder case
वारदात से 20 दिन पहले आरोपियों ने तीन नए मोबाइल और सिम कार्ड खरीदे. फिर कई वेब सीरीज, यूट्यूब वीडियो और क्राइम के सीरियल देखकर आरोपियों ने हत्या की प्लानिंग की. दरअसल, ये सब देखकर तीनों आरोपी यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस काम कैसे करती है, कहां पर चूक करती है, ताकि वे पकड़े न सकें.
5/6
muhana murder case
इसके बाद जन्माष्टमी वाले दिन मोहित ने मंदिर जाने के लिए मनोज का ई–रिक्शा बुक किया. मनोज को सुनसान जगह ले जा वहां पहले से मौजूद ऋषि के साथ मिल ब्लेड से गला काट मनोज की हत्या कर दी.
6/6
muhana murder case
वारदात को अंजाम देने के बाद बाजार से नए कपड़े खरीदे. ये कपड़े पहन अपने घर आ गए आरोपी और नई सिम बंद कर दी. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष देवी, ऋषि और मोहित को गिरफ्तार किया है.