Jaipur News: राजस्थान में सरस घी महंगा हो गया है. गाय का घी 588 रुपये की जगह 608 रुपये में बिकेगा. वहीं, 15 किलो का नॉर्मल सरस घी का टिन 300 रुपये महंगा हो गया है. अब 623 रुपये प्रतिकिलो की जगह 643 रुपये प्रति किलो और गाय का घी का टीन 643 रुपये प्रति किलो की जगह 663 रुपये प्रति किलो में मिलेगा.
1/6
rajasthan saras ghee
Jaipur News: त्योहारों से पहले आमजन को एक और झटका लगा है. पांच माह बाद फिर से राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने सरस घी के दामों में 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें लागू कर दी गई हैं. अब सामान्य सरस घी का एक लीटर पैक 568 रुपये के बजाय 588 रुपये में मिलेगा.
2/6
rajasthan saras ghee
वहीं गाय का घी 588 रुपये की जगह 608 रुपये में बिकेगा. वहीं, 15 किलो का नॉर्मल सरस घी का टिन 300 रुपये महंगा हो गया है. अब 623 रुपये प्रतिकिलो की जगह 643 रुपये प्रति किलो और गाय का घी का टीन 643 रुपये प्रति किलो की जगह 663 रुपये प्रति किलो में मिलेगा.
3/6
rajasthan saras ghee
बता दें कि राजस्थान में सरस घी के दामों की कंट्रोलिंग आरसीडीएफ के जरिए होती है. आरसीडीएफ ही पूरे प्रदेश में घी के मूल्यों का निर्धारण करता है. जबकि दूध के कीमतों का निर्धारण जिला डेयरी संघों के जरिए अपने-अपने स्तर पर किया जाता है.
4/6
rajasthan saras ghee
आरसीडीएफ ने दाम बढ़ाने के पीछे दूध की ऊंची खरीद दर और बढ़ती मांग को वजह बताया है. प्रदेश में दुग्ध संघ किसानों से औसतन 937 रुपये प्रति किलो फैट की दर से दूध खरीद रहे हैं. यह दर देशभर में सबसे ज्यादा है. इस कदम से प्रदेशभर के 9 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सीधा फायदा मिल रहा है.
5/6
rajasthan saras ghee
आरसीडीएफ का दावा है कि अन्य ब्रांड्स की तुलना में उपभोक्ताओं को सरस घी अभी भी सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा. उच्च गुणवत्ता की वजह से सरस घी की खपत लगातार बढ़ रही है. पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 30% तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
6/6
rajasthan saras ghee
उच्च गुणवत्ता और भरोसे की वजह से सरस घी की आपूर्ति मंदिरों में भी बढ़ी है. वहीं राजस्थान से बाहर दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में भी सरस घी की मांग लगातार बढ़ रही है.