Rajasthan Temple: जयपुर के मंदिरों में 'व्यंजन द्वादशी' से शीतकालीन सेवा शुरू हो गई है. गोविंददेवजी को सर्दी से बचाने के लिए हीटर और मफलर धारण कराए गए हैं, और मेवा मिश्रित खीचड़ा सहित 101 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा.
1/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
सर्दी बढ़ने के साथ ही आमजन की दिनचर्या और खान-पान में बदलाव शुरू हो गया है. इसी के साथ, जयपुर के प्रमुख देवालयों में भी परंपरा और आस्था के अनुरूप प्रभु के पहनावे और भोग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी यानी 'व्यंजन द्वादशी' के दिन से ठाकुरजी की शीतकालीन सेवा शुरू हो जाती है.
2/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
व्यंजन द्वादशी के साथ, ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए गर्म तासीर के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं- मेवा मिश्रित मोटे अनाज का खीचड़ा,रेवड़ी, गजक, तिलपट्टी, बाजरे का चूरमा, गोंद और तिल के लड्डू, केसर युक्त दूध और हरी पत्तेदार सब्जियां आदि.
3/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
इस विशेष दिन गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को 25 प्रकार के कच्चे भोग और छप्पन भोग सहित कुल 101 व्यंजनों का रसास्वादन कराया जाएगा. खीचड़ा, बड़े और राधारानी का प्रिय अरबी का भोग इसमें मुख्य आकर्षण होंगे.
4/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
मंदिरों में ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. गर्भगृह में हीटर और अंगीठी जलाई जाएगी, जिससे भक्तों को भी गर्भगृह के तापमान में बदलाव महसूस होगा.
5/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी के बाद ठाकुर श्रीजी का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंचामृत अभिषेक होगा. उन्हें नवीन पीली केसरिया पोशाक और अंगरखी धारण कराई जाएगी. इसके अलावा, ठाकुरजी को मफलर (गुलीबंद), जुराब (मोजे) और दस्ताने धारण कराकर रजाई ओढ़ाई जाएगी.
6/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
व्यंजन द्वादशी के अवसर पर ठाकुरजी की विशेष उत्सव झांकी के दर्शन मध्याह्न 12 से 12:30 बजे तक होंगे. इस विशेष झांकी के कारण इस दिन राजभोग झांकी के दर्शन होना संभव नहीं होगा, हालांकि अन्य सभी झांकियों का समय यथावत रहेगा.
7/7
Vyanjan Dwadashi: GovindDevji Jaipur
मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर, सरस निकुंज, राधा दामोदर जी मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, लाड़लीजी मंदिर, और आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी व्यंजन द्वादशी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.