Jaipur News: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी खूब बरस रही है. झमाझम बारिश के चलते पूरी पिक सिंटी में जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति हो गई है. हालांकि मानसून की इस बारिश ने तमाम सड़कों पर घटिया निर्माण सामग्री की पोल खोल दी है. सड़कों पर बने गड्ढों से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं.
1/8
Jaipur News: राजधानी जयपुर इन दिनों ''गड्ढा महोत्सव'' जैसे हालात झेल रही है. शहर की सड़कों ने अब अपना असली चेहरा दिखा दिया है, जहां कभी सड़कें थीं, वहां अब पानी से लबालब गड्ढे हैं. बारिश आई और मानो शहर के ज़ख्म खुल गए.
2/8
चाहे चारदीवारी की तंग गलियां हो, आगरा रोड हो, झालाना रोड हो टोंक रोड, आमेर रोड, मानसरोवर, वैशाली नगर..हर जगह एक जैसी तस्वीर टूटी सड़कें और जानलेवा गड्ढे. पैदल चलना हो या वाहन से सफर करना, हर व्यक्ति जैसे किसी सर्वाइवल गेम का हिस्सा हो गया है.
3/8
सीवर लाइन का अधूरा काम और घटिया निर्माण सामग्री की पोल बारिश ने खोल कर रख दी है. कई जगह नई बनी सड़कें पहले पानी झेल नहीं पाईं और उखड़ गईं.
4/8
नतीजा-हर मोड़ पर जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है. सबसे हैरानी की बात? ये गड्ढे अचानक नहीं बने... ये तो बस अपने वक़्त का इंतज़ार कर रहे थे. जैसे ही बारिश ने दस्तक दी, इन्होंने अपने जलवे दिखा दिए.
5/8
राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र त्रिवेणी नगर स्थित जगन्नाथपुरी समेत आधा दर्जन कॉलोनी की सड़क बदहाल है. जगह-जगह रोड पर गहरे गड्ढे होने से लोगों का जीवन बदहाल हुआ.
6/8
प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. जेडीए और नगर निगम की ओर से सीवरेज लाइन डाली गई थी. लाइन डालने के बाद विभाग सड़क की मरम्मत करना भूल गए, जिससे हजारो लोगों के आवागमन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
7/8
स्कूली बच्चे और बाइक चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं. विधायक और पार्षद और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे लोगों काफी आक्रोश है.
8/8
त्रिवेणी नगर स्थित जगन्नाथ पुरी समेत अन्य कॉलोनिवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का यह हाल तो प्रदेश का क्या हाल होगा.