राजस्थान का यह केस नहीं है धूम फिल्म से कम, चोरी करने के लिए खर्च किए थे 97 लाख रुपये

Rajasthan Theft Case: आए दिन हम कहीं न कहीं चोरी होने की खबर सुनते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक चोरी ऐसी भी हुई थी कि चोर ने उसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए 97 लाख रुपये खर्च कर दिए थे.

1/7

जयपुर के पॉश इलाके का था मामला

जयपुर के पॉश इलाके का था मामला1/7

Photograph:

जयपुर के एक पॉश इलाके में, डॉ. सुनीत सोनी की आलीशान कोठी थी. जिसके बगल में एक खाली प्लॉट था. लेकिन एक दिन अचानक वह खाली प्लॉट सुर्खियों में आ गया. क्योंकि किसी ने उस प्लॉट को 97 लाख रुपये में खरीद लिया था. वहां कुछ नीली टीन की ऊंची दीवारों के पीछे निर्माण कार्य चालू कर दिया. वहां से खुदाई की आवाजें रोज आती थीं, मगर किसी ने गौर नहीं किया. लोगों ने यही समझा कि नया मकान बन रहा है. यह पूरा मामला साल 2021 का है.
2/7

लेकिन हकीकत कुछ और थी

लेकिन हकीकत कुछ और थी2/7

Photograph:

लेकिन वो प्लॉट किसी आम निर्माण के लिए नहीं खरीदा गया था. उसे खरीदा गया था चोरी करने के लिए. और इस चोरी का प्लान था इतना दमदार, इतना अविश्वसनीय – कि खुद चोरों ने पहले 97 लाख रुपये खर्च किए. जी हां, चोरों ने चोरी करने से पहले एक करोड़ का निवेश किया. अब सवाल उठता है – ऐसा कौन सा खजाना था, जिसकी खातिर कोई चोर करोड़ों रुपये झोंक दे?