Jaipur Weather Update: जयपुर में आधी रात को मूसलाधार बारिश हुई. तेज बरसात के कारण चारदीवारी क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी भर गया. खजाने वालों के रास्ते की कई दुकानें पानी में डूब गईं और दुकानों के अंदर तक बारिश का पानी भर गया.
1/7
Jaipur Weather Update
जयपुर में भयंकर बारिश ने जमकर तांडव मचाया, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया. सड़कों पर पानी का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. सीकर से लेकर दौसा तक की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिसके कारण आवागमन ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस प्राकृतिक आपदा ने शहर में हाहाकार मचा दिया.
2/7
Jaipur Weather Update
जयपुर में आधी रात को मूसलाधार बारिश हुई. तेज बरसात के कारण चारदीवारी क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी भर गया. खजाने वालों के रास्ते की कई दुकानें पानी में डूब गईं और दुकानों के अंदर तक बारिश का पानी भर गया. हालात ऐसे बने कि सड़कों पर पानी जमा होकर वे दरिया जैसी नजर आने लगीं.
3/7
Jaipur Weather Update
फतेहपुर कस्बे मे रात को तेज बारीश होने से मुख्य रास्तो पर बरसाती पानी का भराव होने के साथ ही पैदल आवागमन करने वालो सहित वाहन चालको को भी आवागमन मे परेशानी का सामना करना पड रहा है.
4/7
Jaipur Weather Update
शहर के मुख्य बस स्टेण्ड से आशाराम मंदिर तक तथा पुराना सनिमा हॉल तिराहा,रामगढ रोड ठलवा आश्रम, मण्डावा रोड,चूणा चौक, गहणिया मंदिर मार्ग सहित
5/7
Jaipur Weather Update
जयपुर के सीकर रोड पर उप जिला चिकित्सालय और ट्रोमा सेंटर के सामने मुख्य सड़क सहित निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बरसाती पानी का भराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
6/7
Jaipur Weather Update
शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फतेहपुर कस्बे में कई स्थानों पर सीवरेज चैंबरों से पानी निकल रहा है, वहीं सड़कों पर बने गड्ढों में बरसाती पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और बाइक सवार हादसों से बाल-बाल बच रहे हैं. फतेहपुर के बस स्टैंड मार्ग पर जलभराव इतना अधिक हो गया कि आवागमन लगभग ठप हो गया.
7/7
Jaipur Weather Update
मण्डावा रोड पर चूणा चौक के पास खुले नालों के कारण रात में बरसाती पानी का भराव बढ़ गया, जिससे एक ट्रक फंस गया. रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों और निचले इलाकों में पानी लबालब भर गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.