Ramdevra Fair special train: रामदेवरा मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन अलग-अलग रूटों पर मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों की भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके और उनकी यात्रा आसान हो.
1/12
Ramdevra Fair special train
राजस्थान के जैसलमेर जिले में होने वाले रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. भक्तों की सुविधा के लिए रामदेवरा से तीन रूटों पर मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
2/12
Ramdevra Fair
इनमें भगत की कोठी-रामदेवरा, गोमट-जोधपुर, श्रीगंगानगर-रामदेवरा और लालगढ़-रामदेवरा के बीच ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें लाखों श्रद्धालुओं को रामदेवरा तक पहुंचने में मदद करेंगी, जिससे उनकी यात्रा आरामदायक और सुरक्षित होगी.
3/12
श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल (04737/04738) ट्रेन
पहली श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल (04737/04738) के लिए, यह ट्रेन भी 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी, जो श्रीगंगानगर से पोकरण के बीच श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी.
4/12
ट्रेन 04737 श्रीगंगानगर
ट्रेन 04737 श्रीगंगानगर-पोकरण 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी. श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे चलकर शाम 8.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी.
5/12
04738 पोकरण
वापसी में 04738 पोकरण-श्रीगंगानगर 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी.पोकरण से शाम 8.45 बजे चलकर सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.
6/12
लालगढ़-रामदेवरा स्पेशल (04739/04740)
दूसरी ट्रेन लालगढ़-रामदेवरा स्पेशल (04739/04740) है. यह ट्रेन 25 अगस्त से 3 सितंबर तक लालगढ़ से रामदेवरा के बीच चलेगी.
7/12
ट्रेन 04739 लालगढ
04739 लालगढ-रामदेवरा 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी.लालगढ से शाम 5.30 बजे चलकर 8.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी.
8/12
04740 रामदेवरा
04740 रामदेवरा-लालगढ 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी.रामदेवरा से शाम 8.45 बजे चलकर रात 11.35 बजे लालगढ पहुंचेगी.
9/12
भगत की कोठी-रामदेवरा स्पेशल (04865/04866)
तीसरी भगत की कोठी-रामदेवरा स्पेशल (04865/04866): यह ट्रेन 22 अगस्त से 7 सितंबर तक भगत की कोठी और रामदेवरा के बीच चलाई जाएगी.
10/12
ट्रेन 04865 भगत की कोठी
04865 भगत की कोठी-रामदेवरा 22 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगी.भगत की कोठी से सुबह 9.10 बजे चलकर 1.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी.
11/12
04866 रामदेवरा
04866 रामदेवरा-भगत की कोठी 22 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगी.रामदेवरा से दोपहर 2 बजे चलकर 5.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.
12/12
Ramdevra Fair
सभी स्पेशल ट्रेनें अपने रूट पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे कोलायत, जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी और कई छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके.