Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में मंगलवार को बस हादसे में बाद जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूदने लगे और बच्चों को फेंकने लगे. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है.
1/7
Jaisalmer Bus Fire
जैसलमेर में मंगलवार को हुई एसी बस आग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बस के पीछे के हिस्से में अचानक आग लग गई .
2/7
Jaisalmer Bus Fire
वहीं, कुछ ही सेकंड में पूरी बस आग के गोले में बदल गई. बस के अंदर सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे. जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूदने लगे.
3/7
Jaisalmer Bus Fire
एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे में कई महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं. उनके कपड़े जल जाने के कारण वे लाज के चलते एम्बुलेंस में बैठने से हिचक रही थीं. ऐसे में आसपास के लोगों ने कपड़े मंगवाकर उनका शरीर ढंका.
4/7
Jaisalmer Bus Fire
आग लगने के बाद बस में भगदड़ मच गई. स्लीपर कोच में बैठे यात्रियों ने शीशे तोड़कर बच्चों को नीचे फेंका. कई यात्री जलते हुए बस से कूदकर बाहर आए. एक युवक तो इतना झुलस गया था कि बस से उतरने के बाद कुछ दूरी तक लड़खड़ाते हुए चला और फिर जमीन पर गिर पड़ा.
5/7
Jaisalmer Bus Fire
बताया जा रहा है कि जैसलमेर से जोधपुर लौट रही इस बस में मंगलवार दोपहर आग लगने से 21 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 गंभीर घायलों का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.
6/7
Jaisalmer Bus Fire
घायलों के परिजनों ने बस कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बस में इमरजेंसी गेट बहुत छोटा था और सबसे पीछे की ओर था, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया.
7/7
Jaisalmer Bus Fire
हादसे के वक्त मेन गेट भी लॉक था. परिजनों का दावा है कि आग लगने के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी. अगर वह समय पर बस रोक देता और गेट खोल देता, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं.