Jaisalmer News : जैसलमेर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर खूब हंगामा बरपा और लोहार बस्ती के मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग की कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान पुलिस और मोहल्ले के लोगों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली
1/7
जैसलमेर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर खूब हंगामा बरपा और लोहार बस्ती के मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग की कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान पुलिस और मोहल्ले के लोगों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली
2/7
लोहार बस्ती के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को मीटर लगाने नहीं दिया. तो कर्मचारियों और निवासियों के बीच कहासुनी से बात शुरू हुई. लेकिन देखते ही देखते कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया.
3/7
इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई हाथापाई की गयी, यहां तक की एक पुलिसकर्मी की यूनिफॉर्म फाड़ी गई. जिसके बाद मामला और विवादित हो गया और पुलिसकर्मियों में आक्रोश दिखा
4/7
घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है और कई लोगों को पुलिस ने डिटेन कर दिया है. पुलिस ने इलाके का घेराव किया और हालात को काबू करने की कोशिश की.
5/7
मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है और जबरन मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की.
6/7
बताते चले राजस्थान में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. उपभोक्ताओं को मानना है कि इससे बिजली बिल में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गयी है. वहीं कुछ बिल तो लाखों तक पहुंचे है.
7/7
इधर विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और गलत बिल की शिकायतें कम होंगी. भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन कट जाएगा और भुगतान करने के आधे घंटे में कनेक्शन बहाल हो जाएगा.