Jaisalmer Accident News: जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगी, जिसकी चपेट में कई यात्री आग की चपेट में आ गए. शार्ट-सर्किट आगजनी का कारण बताया जा रहा है. बस में जलने से अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
1/10
Jaisalmer Accident News
जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई. हादसा जैसलमेर के पास वार म्यूजियम क्षेत्र में हुआ, जिससे बस में सवार कई यात्री आग की चपेट में आ गए.
2/10
Jaisalmer Accident News
जानकारी के मुताबिक, बस में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों को बस से कूदकर जान बचाई.
3/10
Jaisalmer Accident News
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को जैसलमेर स्थित जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है.
4/10
Jaisalmer Accident News
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम, और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया.शार्ट-सर्किट आगजनी का कारण बताया जा रहा है.
5/10
Jaisalmer Accident News
जवाहिर चिकित्सालय के डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों को गंभीर जलन आई है और उनका इलाज किया जा रहा है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अभी तक 20 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.
6/10
Jaisalmer Accident News
मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 15 घायलों को अस्पताल लाया गया. ADM परसराम, ASP कैलाशदान जुगतावत मौके पर पहुंचे. 9 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया. बस में कुल 57 लोग बताए जा रहे सवार.
7/10
Jaisalmer Accident News
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर जारी की हेल्प डेस्क. घटना स्थल पर सेना ने संभाला मोर्चा. बस को ARMY ने अपने कब्जे में लिया. मौत की संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है.
8/10
Jaisalmer Accident News
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात कर दिए पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश घायलों को बेहतर इलाज के दिये निर्देश. सीएम ने बचाव राहत कार्य की ली जानकारी. सीएमओ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आला अफसरों से लगातार संपर्क में. इस वजह से सचिवालय कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम. सीएस सुधांश पंत ने कहा कि दर्दनाक घटना हुई है. हालात सामान्य हुए तो सीएम पहुंचेंगे कार्यक्रम में.
9/10
Jaisalmer Accident News
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस आगजनी घटनास्थल पर पहुंचे. पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी, जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित तमाम जिले के अधिकारियों से घटना को लेकर फीडबैक लिया. बस हादसे में हुई लोगों की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त की. CM घटनास्थल से जैसलमेर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जैसलमेर से विशेष विमान से जोधपुर स्थित एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचेंगे और घायलों की कुशलक्षेम लेंगे.
10/10
Jaisalmer Accident News
बस में जलने से अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. सभी के शव को बस से बाहर निकाला गया. डीएनए सैंपलिंग के बाद मृतकों की पहचान हो पाएगी.