Photos: Jaisalmer में दूसरे दिन भी इंद्र देवता मेहरबान, काक नदी ने चुंधि गणेश का किया जलाभिषेक

Jaisalmer News: जैसलमेर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बरकरार रहा. दोपहर करीब 2:00 बजे जैसलमेर में झमाझम बारिश की शुरुआत हुई. रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी रहा जिससे सड़कों पर पानी बरसा वहीं आवागमन में लोगों को परेशानी भी हुई. 
 

1/7

jaisalmer rain

jaisalmer rain1/7

Photograph:

सुहाने मौसम को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर निकले और पिकनिक मनाने लगे. इस दौरान जैसलमेर में जहां बीते लंबे समय से गर्मी का तांडव था लेकिन दो दिन से लगातार बारिश से जैसलमेर का मौसम अब खुशमिजाज हो गया है. लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली है. लोग पिकनिक मनाने को अपने घरों से निकल रहे हैं.
2/7

jaisalmer rain

jaisalmer rain2/7

Photograph:

इस दौरान जैसलमेर मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर काक नदी में स्थित चुंधि गणेश मंदिर भी जलमग्न हो गया. बरसाती काक नदी के पानी से चुंधि गणेश मंदिर जलमग्न हो गया, जिससे नदी के बीचो-बीच स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा पानी से ढक गई और इस जलाभिषेक को देखने के लिए जैसलमेर वाशिंदे चुंधि गणेश मंदिर पहुंचे.