बीमार रहता था बोरवेल में मिला 18 महीने का 'राम', यूपी में भी बेटे को टांगों से उल्टा लटकाकर पिता ने की थी क्रूरता, जानें आखिर क्यों बाप ने अपनी ही औलाद के साथ किया ऐसा?

Rajasthan News:  जमवारामगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! एक पिता ने अपने 18 महीने के बेटे की हत्या कर शव को बोरवेल में फेंक दिया. SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बरामद किया. 

1/7

मासूम की हत्या...

मासूम की हत्या...1/7

Photograph:

जमवारामगढ़ में एक कलयुगी पिता ने अपने 18 महीने के पुत्र की हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही खेत के बोरवेल में फेंक दिया. इस घटना के बाद SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो 15 घंटे तक लगातार चला. सुबह 4:30 बजे टीमों ने सफलतापूर्वक बच्चे के शव का रेस्क्यू किया.
2/7

शव के ऊपर मिट्टी

शव के ऊपर मिट्टी2/7

Photograph:

शव को एंबुलेंस की सहायता से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में शव के ऊपर मिट्टी होने के कारण समय लगा, लेकिन अंततः टीमों को सफलता मिली.