Rajasthan News: तीन दिवसीय अवकाश के चलते जयपुर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा. आमेर फोर्ट, नाहरगढ़ पार्क, हवामहल और हाथी गांव में हजारों सैलानियों की भीड़ से सड़कों पर लंबा जाम लग गया.
1/7
स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व के चलते तीन दिवसीय राजकीय अवकाश का असर जयपुर पर्यटन स्थलों पर देखा जा रहा है.
2/7
आमेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, हवा महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, हाथी गांव और बायलॉजिकल पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन हो रहा है.
3/7
पर्यटकों की बढ़ती तादाद का सीधा असर यातायात पर देखने को मिल रहा. हवामहल से लेकर आमेर महल और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क तक की सड़कों पर पर्यटक वाहनों का लंबे जाम के हालात देखे जा रहे है.
4/7
ऐसे जाम के हालात में कुछ किलोमीटर की दूरी पर्यटक वाहनों से आमेर महल तक एक से दो घंटे में सफर तय कर रहे. ऐसे में वाहन रेंग-रेंग कर चलने से पर्यटक उमस व गर्मी से भी परेशान हो रहे. पर्यटक वाहनों के जाम से स्थानीय निवासियों का आवागमन भी बंद हो गया.
5/7
इधर, जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आमेर स्थित ऐतिहासिक मंदिर जगत शिरोमणि मंदिर में भी भारी भीड़ उमड़ रही. यहां भगवान श्रीकृष्ण संग भक्त मीरा की प्रतिमा विराजमान है जो इसे विशिष्ट बनाती है.
6/7
जन्माष्टमी पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन किए. भारी भीड़ और जाम की स्थिति ने स्थानीय लोगों को भी परेशान कर दिया
7/7
लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे ताकि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़ता.