Jhalawar News: राजस्थान में कई जगहों पर भीषण बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं. कई एनीकट, पुलिया समेत पार करने वाले रास्तों पर तेज चादर चल रही है. चंगेरी पुलिया पर भी मनाही के बावजूद कार सवारों ने पुलिया पार करने की कोशिश की लेकिन उनकी कार कालीसिंध नदी में बह गई. 2 की मौत हो गई.
1/6
jhalawar kalisingh hadsa
Jhalawar News: जिले के गागरोन के समीप चंगेरी पुलिया पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब कालीसिंध नदी का तेज बहाव होने के दौरान कुछ लोगों ने अपनी कार से पुलिया पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिया के मध्य पहुंचते ही कार नदी के तेज बहाव में बहकर पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है.
2/6
jhalawar kalisingh hadsa
हादसे के समय मौजूद लोगों के मुताबिक, उनके द्वारा कार सवार लोगों को पुलिया पर बहाव होने की जानकारी दे दी गई थी लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया और जरा सी गलती हादसे में तब्दील हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और झालावाड़ तथा खानपुर डीएसपी सहित रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंच गई थी.
3/6
jhalawar kalisingh hadsa
मामले में जानकारी देते हुए खानपुर डीएसपी अंशु जैन ने बताया कि मंडावर थाना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि गागरोन से चंगेरी की ओर जा रही एक कार कर पुलिया पर तेज बहाव के चलते नदी में बह गई है. सूचना पर मंडावर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और SDRF टीमों की मदद से गहरे पानी में डूबी कार को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया. कार की पिछली सीट पर दो लोगों के शव फंसे हुए मिले. वहीं, ड्राइवर तथा समीप की सीट खाली मिला.
4/6
jhalawar kalisingh hadsa
ग्रामीणों द्वारा दो लोगों के नदी के तेज बहाव में बहते हुए जाने की जानकारी दी गई है. ऐसे में कार में कुल 4 लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है, जिसमें से दो लोगों के शव पुलिस ने कार सहित बाहर निकाल लिए हैं और मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य लोगों के व गहरे पानी में डूबे होने की आशंका है, ऐसे में एसडीआरएफ टीमों द्वारा तलाश की जा रही है.
5/6
jhalawar kalisingh hadsa
उधर नदी में कार सहित बाहर निकाले गए दोनों लोगों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया है. मृतकों की जेब में नीरज सिंह तथा हरि बल्लभ निवासी कुदायला के पहचान पत्र मिले हैं. जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी, कि कार में कुल कितने लोग सवार थे.
6/6
jhalawar kalisingh hadsa
गौरतलब है कि चंगेरी पुलिया पर गत वर्ष भी बारिश के दौरान हादसा हुआ था, तब बाइक सवार तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए थे और उनकी मौत हो गई थी. कार चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया लेकिन कहीं ना कहीं पुलिस और प्रशासन की भी एक बड़ी लापरवाही यहां उसे देखने को मिली है क्योंकि यदि नदी पर बहाव था और यहां हादसे होते ही रहते हैं, तो क्या पुलिस जवानों को वहां तैनात किया गया था. यदि तैनात थे तो कार को क्यों नहीं रोका गया.