Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते आहू और कालीसिंध नदी उफान पर है. गर्भवती महिला सलोनी राजपूत को प्रसव पीड़ा हुई, जिसका SDRF टीम ने रेस्क्यू किया.
1/7
Jhalawar News
झालावाड़ जिले में देर रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते जिला भर के नदी नाले भी उफान पर चल रहे हैं. ऐसे में कई गांवो का जिला मुख्यालय से भी संपर्क कट गया है.
2/7
Jhalawar News
ऐसा ही एक मामला झालावाड़ जिला मुख्यालय से सटे गागरोन क्षेत्र का आया है. बारिश के चलते आहू और कालीसिंध नदी उफान पर होने से गागरोन गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है.
3/7
Jhalawar News
इसी दरमियान गागरोन निवासी गर्भवती महिला सलोनी राजपूत को प्रसव पीड़ा हुई. परिजनों द्वारा एसडीएम अभिषेक चारण को सूचना देकर मदद मांगी गई.
4/7
Jhalawar News
सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक चारण SDRF टीम को लेकर गागरोंन के समीप नदी क्षेत्र में पहुंचे, जहां से एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट के माध्यम से गागरोन नदी तट से प्रसूता और उसके परिजनों को उफनती हुई कालीसिंध और आहू नदी के बीच सफल रेस्क्यू कर नदी के इस तट पर लाया गया.
5/7
Jhalawar News
यहां से पहले से तैयार रखी गई एंबुलेंस के माध्यम से प्रसूता को झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू किए जाने पर प्रसूता के परिजनों ने भी जिला प्रशासन का आभार जताया है.
6/7
Jhalawar News
बता दें कि झालावाड़ जिले में कभी मूसलाधार, तो कभी रिमझिम बारिश का दौर रुक रुक कर चल रहा है. जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत मिली है.
7/7
Jhalawar News
झालावाड़ शहर के बस स्टैंड इलाके में झमाझम बारिश के बाद नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़के दरिया में तब्दील होती नजर आई. तो वहीं असनावर कस्बे के भी कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है.