टीचर ने पाक विस्थापित स्टूडेंट को किए अश्लील इशारे, कहा-पंडित ने कहा है मेरी दो-दो शादियां होगी
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां शिक्षक ने मासूम बच्ची के साथ छेडछाड़ की और उसे कहा कि एक पंडित ने कहा कि मेरी दो शादियों का योग हैं.
Published: May 21, 2025, 05:31 PM IST | Updated: May 21, 2025, 05:31 PM IST
1/6
Jodhpur News
1/6
राजस्थान के जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने गुरु की मर्यादा को न केवल तार-तार कर दिया बल्कि शर्मसार भी कर दिया लेकिन इस कलयुगी शिक्षक का पाला एक ऐसी छात्रा से पड़ा जो पढ़ने के लिए और आगे बढ़ने के लिए अपना देश पाकिस्तान छोड़कर अपने माता-पिता के साथ भारत आई थी.
2/6
Jodhpur News
2/6
इस मासूम का हौसला इतना बुलंद है कि इस कलयुगी शिक्षक के खिलाफ खड़ी हो गई. उसने अपने साथ हुई इस घटना के खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटाया है. उसका कहना है कि मेरे साथ जो हुआ वह देश भर में कई छात्राओं के साथ ऐसा होता है लेकिन लोग लड़ते नहीं हैं. मैं इसके खिलाफ लड़ना चाहती हूं ताकि मेरी तरह प्रताड़ित सभी छात्राओं को हिम्मत मिले और न्याय मिल सके.