Desi Jugaad: जोधपुर पुलिस से इस देसी जुगाड़ से 50 के पारे में भी मिलेगी AC जैसी हवा

Desi Jugaad: इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में कहा जा रहा है कि पारा 50 के पार जा सकता है. अप्रैल के महीने में ही इतनी गर्मी पड़ रही है कि पिछले दिनों जोधपुर में कूलर चोरी की खबर सामने आई थी. ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां लू के थपड़े पड़ रहे हो, तो आप गर्मी से बचने के लिए क्या करेंगे. अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं, तो आप जोधपुर पुलिस टीम का देसी जुगाड़ का सहारा ले सकते हैं. 

1/4

Desi Jugaad

Desi Jugaad1/4
जोधपुर के रातानाड़ा क्षेत्र की सांसी कॉलोनी में तैनात जवानों ने गर्मी से बचने के लिए वाहन के चारों ओर टाट और बोरी के टुकड़े बांधे हैं और ऊपर से छेद की हुई पानी की बोतलें लटका दी हैं. इन बोतलों से बूंद-बूंद पानी गिरता और बोरियों को गीला रखता है. वहीं, जब हवा इन गीली बोरियों से टकराती है, तो हवा ठंडी होकर वाहन के अंदर जाती है. इससे गर्मी से राहत मिलती है.
2/4

Desi Jugaad

Desi Jugaad2/4
ये देसी जुगाड़, पानी की बोतलों से बूंद-बूंद पानी गिरने का जुगाड़ करके वाहन को ठंडा रखता है, जिससे हवा ठंडी होकर गाड़ी के अंदर आती है और तापमान को कम करती है.