Jodhpur Weather news: जोधपुर में भारी बारिश से शहर जलमग्न हो गया है. रेलवे स्टेशन और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी डूब गए हैं. सबसे बड़ी चिंता उम्मेद सागर बांध पर दरार आने की है, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया है.
1/7
Jodhpur Weather news
पिछले 10 घंटों से जोधपुर में हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है. शहर के चारों ओर सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
2/7
संस्थान पानी में
इस भारी जलभराव से शहर की कई व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं. रेलवे स्टेशन, जीआरपी थाना और रेलवे की पटरियां तक पानी में डूब चुकी हैं. वहीं, एमडीएम अस्पताल जैसे प्रमुख संस्थान भी पानी से भर गए हैं, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है.
3/7
शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न
शहर के कई प्रमुख मार्ग और इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं. सरदारपुरा, चौपासनी रोड, नेहरू पार्क, शास्त्री नगर और चांदपोल से लेकर सूरसागर तक हर तरफ पानी का कब्जा है. कई सड़कों पर तेज बहाव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोग फंसे हुए हैं.
4/7
जीवन अस्त-व्यस्त
इस बारिश ने लोगों के जीवन पर गहरा असर डाला है. लोग अपने घरों और कार्यस्थलों तक पहुंचने में परेशानी हो रही हैं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इसी बीच, तिंवरी क्षेत्र में एक बुलेरो वाहन के पानी में बह जाने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है.
5/7
उम्मेद सागर बांध पर खतरा
सबसे बड़ी चिंता उम्मेद सागर बांध को लेकर है. तेज बारिश के कारण बांध की पाल में दरार आ गई है और जलस्तर बढ़ने से उसके टूटने का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई सालों से बांध की मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जो प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाती है.
6/7
प्रशासन हाई अलर्ट
जिला प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें. जल निकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है.
7/7
Jodhpur Weather news
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस प्राकृतिक आपदा ने शहर के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है. लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है और जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक खतरा बना रहेगा.