Jodhpur Weather Update: जोधपुर में बारिश का तगड़ा अटैक, सड़कें बनी नदियां! स्कूलों में छुट्टी घोषित

Published: Aug 28, 2025, 09:14 AM|Updated: Aug 28, 2025, 09:14 AM

Jodhpur Weather Update: जोधपुर में मानसून के मेहरबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज भी वज्रपात के साथ भीषण बारिश की चेतावनी जारी गी है. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, जोधपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. यह चेतावनी आज दोपहर तक प्रभावी रहेगी.