Rajasthan crime News: तीन साल पहले कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उतारा था मौत के घाट, अब अदालत ने 5 को सुनाई उम्र कैद की सजा...

Rajasthan crime News: राजस्थान के कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में साल 2022 में हुई हत्या के मामले में अदालत ने एक परिवार के पांच सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह घटना खेत की मेढ़ तोड़ने के विवाद में हुई थी, जब आरोपियों ने युवक नरेन्द्र पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
1/5

कोटा में हत्या

कोटा में हत्या1/5
अमलदा निवासी युवक नरेन्द्र की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई थी. घटना में नरेन्द्र के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
2/5

कुल्हाड़ी से की वारदात

कुल्हाड़ी से की वारदात2/5
पुलिस ने इस मामले में 19 गवाहों के बयान दर्ज करवाए थे.लगभग तीन साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने पांचों दोषियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई.