जोधपुर में जन्मा यह खिलाड़ी 8 साल बाद टीम इंडिया में करेगा वापसी, इंग्लैंड में बजाएगा अपना डंका

Karun Nair: 2017 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले करुण नायर अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरज़मीं पर 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले हैं. आपको बता दें कि करुण नायर का जन्म 1991 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था.

1/7

करुण नायर

करुण नायर1/7
2017 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले करुण नायर अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरज़मीं पर 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले हैं. भारत के लिए अब तकक करुण नायर ने सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं. 33 साल के करुण की टीम में वापसी उनके पिछले साल के शानदार घरेलू प्रदर्शन के बाद हुई है.
2/7

जन्म

जन्म2/7
करुण नायर का जन्म 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. वो अब तक के अपने क्रिकेट करियर में कुल 19 (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) टीमों के लिए खेल चुके हैं.